Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -10-Oct-2022 भारत माता के गुणगान

शीर्षक-भारत माता है महान
विषय-त्याग

भारत माता है महान,
महापुरुषों का है जहान,
कितनों ने किया त्याग,
भारत माता पर है अभिमान।

सुनाते हैं महर्षि जी की गाथा,
दधीचि जैसे हुए त्यागी,
जिन्होंने अस्थियों का किया त्याग,
इंद्र ने बनाया व्रज हथियार।

महान वीरांगनाओं की सुनाते इतिहास,
महारानी लक्ष्मी ने किया त्याग,
जिन्होंने शुरू किया स्वतंत्रता संग्राम,
कहलाती वह खूब लड़ी मर्दानी।

भारत की भक्ति धारा नारी,
मीराबाई जानी जाती,
कृष्ण भक्ति से था प्यार,
राज पाठ का किया त्याग।

भारत माता की धरती का करते श्रृंगार,
कहलाते वो किसान,
करके सब कुछ त्याग,
बंजर जमीन को बनाते बागान।

भारत माता की धरा पर हुए वीर जवान,
मंगल पांडे वीर भगत सिंह थे कितने नाम,
घर परिवार को किया त्याग,
भारत माता के लिए हुए कुर्बान।

भारत माता है महान,
महा ज्ञानी ऋषि-मुनियों ने किया त्याग,
भारत माता की धरती पर हुए कितने वीर जवान,
चलो सब मिलकर गाए भारत माता के गुणगान।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   13
6 Comments

Suryansh

14-Oct-2022 04:51 PM

लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब

Reply

Sachin dev

11-Oct-2022 03:49 PM

Nice 👌

Reply

Abhinav ji

11-Oct-2022 08:56 AM

Nice👍

Reply